कन्नोजे धोबी समाज का महाधिवेशन 13 व 14 को सिरपुर में

रायपुर
कन्नौजे धोबी समाज का दो दिवसीय वार्षिक महाधिवेशन 13 और 14 अप्रैल को सिरपुर में समाज के लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में रखा गया है। कन्नौजे धोबी समाज के केंद्रीय सचिव ईश्वर चंद विद्यासागर कनोजे, कोषाध्यक्ष रोशन कनौजे संगठन मंत्री जीवनलाल कनौजे ने बताया कि वार्षिक महाधिवेशन का शुभारंभ 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से होगा। जिसके मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष व प्रदेश संरक्षक झड़ी राम कन्नोजे करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि समाज के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर, प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कनौजे प्रदेश, उपाध्यक्ष श्रीराम रजक आदि होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *