29 अप्रैल को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक

 इंदौर
 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 अप्रैल को इंदौर में आयोजित की गई है। यह निर्णय सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। इससे पहले महिला मोर्चा 19 अप्रैल को प्रदेश भर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगा। बैठक में सामाजिक न्याय पखवाडे के दौरान महिला मोर्चा की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी सीमा सिंह जादौन ने कहा कि सामाजिक न्याय पखवाडे के अंतर्गत महिला मोर्चा को 19 अप्रैल को पोषण अभियान का कार्यक्रम दिया गया है। कार्यकर्ता बहनें प्रत्येक आंगनवाड़ी में जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगी। मोर्चा की बहनें आंगनवाड़ी के बधाों को पौष्टिक आहार का वितरण करेंगी। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आशा कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *