प्रदेश के 32 जिलों में लू का येलो अलर्ट

भोपाल

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है। एक ईरान में एक पश्चिमी विक्षाेभ ट्रफ के रूप में मौजूद है, दूसरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है और तीसरा मराठवाड़ा से लेकर कर्नाटक तक एक अन्य ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन तीन मौसम प्रणालियाें के चलते मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 12 अप्रैल मंगलवार की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, 11 अप्रैल 2022 को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है। वही पश्चिम विक्षोभ(western disturbance) के चलते असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 दिनों में बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *