पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली
सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये लीटर बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल और डीजल क्रमश: 115.12 रुपये और 99.83 रुपये लीटर है। वहीं, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये लीटर बिक रहा है।  

मंगलवार लगातार छठा दिन है, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। यानी लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत है। इससे पहले बुधवार को  80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। आज भी देशभर में बुधवार की कीमतें ही प्रभावी हैं।

देश में सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल-डीजल
बता दें 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.46 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.61 रुपये प्रति लीटर।  वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये लीटर है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल 122.93 रुपये लीटर और डीजल 105.34 रुपये लीटर है। भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 101.16 रुपये लीटर है। पटना में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 116.23 और 101.06 रुपये प्रति लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *