भरूच केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों मौत

अहमदाबाद

गुजरात के भरूच जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जो फैक्ट्री में ही काम करते थे। यह हादसा रविवार देर रात को हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के बाद लगी आग की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बचा लिया गया है। फिलहाल पुलिस विस्फोट की वजह की जांच की जा रही है। बीते साल अगस्त में भी भरूच के ही दाहेज इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। उस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *