युजवेंद्र चहल इस हरकत से शर्म से गुलाबी हो गई धनश्री

मुंबई
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रविवार को लखनऊ सुपरजाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज की और इसका श्रेय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को जाता है, जिन्होंने 4 ओवर में 4 विकेट झटके और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन मैच में विकेट चटकाने के अलावा युजी भाई साहब कुछ और भी करते नजर आए। जी हां, जब वह अपनी गेंद से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चलता कर रहे थे उस बीच स्टैंड्स में बैठे उनकी पत्नी के लिए वह कुछ इशारे करते नजर आए, जो कैमरे की नजर से छुपे नहीं और युजवेंद्र को पकड़ ही लिया।

कहते हैं कैमरे की निगाहों से कुछ नहीं छुपता और जब क्रिकेट मैच की बात हो तो सोच लीजिए कि आप पर कितने कैमरे की निगाहें हैं? कुछ ऐसा ही हुआ रविवार को राजस्थान और लखनऊ के बीच खेले गए मैच में, जब युजवेंद्र चहल अपने टीम के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे थे और स्टैंड्स में बैठी हुई उनकी वाइफ धनश्री वर्मा उन्हें चीयर करती नजर आ रही थी। इस दौरान जैसे ही युजी ने विकेट चटकाया तो उन्होंने अपने हाथ से लव साइन बनाकर स्टैंड्स में बैठी अपनी पत्नी को इशारा किया कि वह हमसे बहुत प्यार करते हैं और यह जीत उनके लिए है। यह देखकर धनश्री भी शर्म से गुलाबी हो गई और मुस्कुराने लगी। दोनों की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर युजी के फैन पेज पर शेयर की गई है। जिसे पोस्ट कर लिखा गया लेडी लक… सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है और अब तक हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *