मानुषी ने जयपुर में दिए पूल साइड ट्रांसपेरेंट ड्रेस और बिकिनी में स्टालिश पोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर इन दिनों पिंकसिटी में फोटोशूट करवा रही हैं। जयपुर के कूकस में अरावली की पहाड़ियों के बीच एक होटल में मानुषी का पूल साइड ग्लैमरस अंदाज नजर आया। मानुषी व्हाइट कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आई। साथ ही बिकिनी पहनकर भी फोटोशूट करवाया। अपने बोल्ड लुक वाली फोटोज मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं, फैंस भी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। मानुषी छिल्लर की इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग जहां उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कई लोगों ने तो उन्हें खूबसूरती की परिभाषा तक बता दिया। इस वजह से मानुषी की यह तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। मानुषी पृथ्वीराज फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। फिल्म 'पृथ्वीराज' राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। जिसमें अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में और मानुषी छिल्लर संयोगिता की भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं, संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि मानुषी पेशे से एक डॉक्टर बनने वाली थीं। लेकिन साल 2017 में फेमिना मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद उनकी किस्मत ही पलट गई। इस खिताब को जीतने के बाद से ही उनके बॉलीवुड डेब्यू के कयास लगाए जा रहे थे। इसके बाद मानुषी अब जून में अक्षय कुमार के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं।
