नक्सलियों ने रोड़ खुदाई व पेड़ कट किया आवागमन अवरुद्ध्र

नारायणपुर
ओरछा के बटुमपारा और पहाड़ी मंदिर के पास रविवार को नक्सलियों ने नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग की खुदाई करते हुए सड़क किनारे की पेड़ काटकर सड़क में लकड़ी और पोल डालकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया था। इसके कारण ग्रामीण, मरीज और वाहन आदि आना जाना नहीं कर पा रहे थे। घटना की गंभीरता और क्षेत्र की नक्सल संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एसपी सदानंद कुमार स्वयं घटना स्थल पहुँचें। अपने टीम के साथ घटनास्थल के सभी पेड़, लकड़ी और बैनर को हटाया और खुदाई की गई सड़क को पाटकर प्रात: 8:30 बजे नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग को पुन: चालू कराते हुए यातायात व्यवस्था को बहाल कराया।

यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के बाद एसपी सदानंद कुमार ने थाना ओरछा, कैंप ओरछा तथा थाना धनोरा का अकाश्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान किया। इसके साथ ही एसपी ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए वॉलीबाल, बैडमिंटन एवम् अन्य खेल सामग्री का वितरण करते हुए जवानों को नगद ईनाम देकर प्रोत्साहित किया।

इस दौरान छोटेडोंगर के एसडीओपी अभिषेक पैंकरा, रक्षित निरीक्षक  दीपक साव, छोटेडोंगर के थाना प्रभारी  अजय सोनकर, ओरछा के थाना प्रभारी उत्तम गावड़े, डीआरजी टीम कमांडर  द्वारिका मंडावी तथा सीएएफ ओरछा की टीम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *