रैपुरा में जिला किसान सभा में शामिल हुए वीडी शर्मा
भोपाल
सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में जिला किसान सभा का आयोजन कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पन्ना जिले के रैपुरा में प्रधानमंत्री किसान योजन संबंधित जिला किसान सभा में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही अन्य जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक किसान सभाओं में शामिल हो रहे हैं।
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को जिला स्तर पर किसान सभाएं होना है। इन किसान सभाओं में पार्टी नेताओं द्वारां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और नीम लेपित यूरिया जैसी योजनाओं से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में बताया जा रहा है। सभा को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संबोधित कर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालने का काम कर रहे हैं।
जिला किसान सभा का आयोजन पार्टी के किसान मोर्चा एवं आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
