अब सुबह 8 से 11 बजे तक खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
भोपाल
तेज गर्मी शुरू होने की वजह से अब आंगनबाड़ी का भी समय सोमवार से बदल दिया गया है। अब बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक खुलेगा। वहीं सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यकर्ता और सहायिका रुकेंगी। कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। बता दें कि गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी का समय परिवर्तन 30 जून तक के लिए किया है। इसी समय के अनुसार आंगनबाड़ी खोलनी होंगी।
