पीईटी-पीपीएचटी परीक्षा 22 मई, पीएटी-पीवीटी 5 जून, प्रीबीएड-प्रीडीएलएड 12 जून व प्रीबीएबीएड-बीएससी बीएड की परीक्षा 19 जून को
रायपुर
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने वर्ष-2022 में आयोजित होने वाले सभी प्रवेश परीक्षाओं के तारीखों का ऐलान कर दिया है। जारी तारीखों के के अनुसार पीईटी-पीपीएचटी परीक्षा 22 मई, पीएटी-पीवीटी 5 जून, प्रीबीएड-प्रीडीएलएड 12 जून व प्रीबीएबीएड-बीएससी बीएड की 19 जून को परीक्षा होगी।
इस बार पीईटी (प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट)-पीपीएचटी (प्री-फामेर्सी टेस्ट) की प्रवेश परीक्षा 22 मई को होगी। पीईटी के जरिए बैचलर इंजीनियरिंग और बैचलर इंजीनियरिंग इन एग्रीकल्चर में प्रवेश मिलेगा। इसी तरह से प्री-फामेर्सी टेस्ट के जरिए फामेर्सी कालेजों में दाखिले का अवसर मिलेगा। परीक्षा की तारीखें भले ही विलंब से जारी हुआ है, लेकिन परीक्षाएं जून तक पूरी हो जाएंगी। व्यापमं और पीएसी की परीक्षाओं में स्थानीय निवासियों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कब होगी कौन सी प्रवेश परीक्षा
- पीईटी-पीपीएचटी 22 मई 2022
- पीपीटी-29 मई 2022 28 जिले
- प्रीएमसीए-29 मई 2022 रायपुर शहर
- पीएटी-पीवीटी 05 जून 2022
- प्रीबीएड-प्रीडीएलएड 12 जून 2022
- प्रीबीएबीएड-बीएससी बीएड 19 जून 2022
