महाष्टमी पर कृषि मंत्री पटेल ने की खुशहाल प्रदेश की कामना

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने चैत्र शुक्ल नवरात्रि के महाष्टमी पर्व पर आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में माँ बगलामुखी की आराधना की। उन्होंने शाजापुर में माता राज राजेश्वरी और जिले के बिजनाखेड़ी में माँ तारा शक्ति पीठ में भी पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *