अयोध्या बायपास के पास 3 दुकानों में आग लगी,कोई जनहानि नहीं
भोपाल
राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित मिनाल रेसीडेंसी के पास शनिवार दोपहर पौने 3 बजे छोटी – छोटी 3 दुकानों में आग लग गई। कुछ ही देर में वह जल गई। गोविंदपुरा फायर स्टेशन से तुरंत फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर रामेश्वर नील ने बताया, आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ।
