उच्च शिक्षा विभाग: 740 कॉलेज वेरिफिकेशन के बाद ही दे सकेंगे स्टूडेंट्स को एडमिशन

भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग ने आगामी सत्र 2022-23 में प्रवेश देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके चलते प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को कॉलेजों का आॅनलाइन सत्यापन करने की व्यवस्था की है। कॉलेजों को 30 अप्रैल तक अपना सत्यापन कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें प्रवेश देने काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रदेश में संचालित सभी निजी 740 कॉलेजों का आॅनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान देखा जाएगा कि कॉलेजों ने कोई फर्जीवाड़ा तो नहीं किया है। उन्होंने त्रुटिपूर्ण संबद्धता संबंधी दस्तावेज को सही कराया  है क्या ? विभाग से उन्हें आगामी सत्र 2022-23 में प्रवेश लेने के लिए मान्यता हासिल नहीं की है। सत्यापन में कोई भी कमी होने पर उनकी संबद्धता और मान्यता निरस्त कर दी जाएगी। सभी दस्तावेज सहीं मिलने पर विभाग उक्त कॉलेजों को अपने पोर्टल पर जोड़कर ई-प्रवेश कराएगा।

मैनुयली वेरीफिकेशन नहीं
विभाग ने कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए आॅनलाइन प्रवेश देने की व्यवस्था की है। इसमें सबसे ज्यादा फायदा विद्यार्थियों को होगा। वे इस दौरान आॅनलाइन कॉलेज चुनने के साथ आॅनलाइन सत्यापन और फीस भी जमा कर पाएंगे। उनसे टीसी भी आॅनलाइन जमा करा ली जाएगी।

आनलाइन देना होगी प्रोफाइल
कालेजों को आनलाइन प्रवेश की अनुमति लेने के लिए अपनी प्रोफाइल के साथ आनलाइन सत्यापन करने के लिए 11 से तीस अप्रैल तक विभाग के पोर्टल पर आनलाइन आवेदन जमा करना होंगे। इसमें कालेजों की फैकल्टी, विद्यार्थियोें को मिलने वाली सुविधा और अन्य मापदंड की जानकारी देना होगी, जो विभाग ने तैयार किए हुए हैं। कोई कमी होने पर उन्हें ई-प्रवेश में शामिल नहीं किया जाएगा। इससे वे अपने कालेज में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दे पाएंगे।  

विवि 15 तक करेंगे सत्यापित
प्रदेश के समस्त विवि निजी कॉलेजों का सत्यापन भी आॅनलाइन ही करेंगे। वे कॉलेज द्वारा भेजी गई प्रोफाइल का सत्यापन कर विभाग को 15 मई तक सूचित करेंगे। इसके बाद विभाग कॉलेजों को आॅनलाइन प्रवेश देने पोर्टल पर जोड़ने की कार्रवाई करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *