हरियाणा सरकार ने व्यापार वर्ग से जुड़े जजपा के 65 नेताओं को दी ये बड़ी जिम्मेदारी
चंडीगढ़
हरियाणा सरकार की तरफ से व्यापारी वर्ग से जुड़े जननायक जनता पार्टी के 65 नेताओं को जिला स्तर पर अहम जिम्मेदारी मिली हैं। प्रदेश सरकार ने सभी 22 जिलों में पार्टी के 65 नेताओं को हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया हैं। इनमें अंबाला जिले में प्रवीण गुप्ता, संदीप सांगवान व सियाराम, भिवानी में लालचंद, नरेंद्र सोनी व विनोद जंडीवाल, दादरी में मनफूल शर्मा, सुनील कुमार व सुभाष द्वारा, फरीदाबाद में मनोज गोयल, सुरेश सिंगला व वेद प्रकाश को सदस्य बनाया है।
इसी तरह फतेहाबाद जिला में तरसेम गोयल, सरदार सुरजीत सिंह व विजेंद्र साहु, गुरुग्राम में राजकुमार गोयल, नवीन गुप्ता व ज्ञानचंद जिंदल, हिसार में गुड्डू भाई लहंगे वाला, सुंदर बंसल व तरूण गोयल, झज्जर में अमित बादली, रोहताश व मैन गुप्ता, जींद में राजमल सैनी व हर्ष मित्तल, कैथल में अशोक बंसल, जगतार माजरी कंबोज व रमेश मेहला, करनाल में चौधरी ज्ञान सिंह, चौधरी माया सिंह व जगरूप गगसिना और कुरुक्षेत्र में रणजीत सिंह लंबाना, हरजिंद्र सिंह व विजय गर्ग को हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर एडवाइजरी बोर्ड को सदस्य का नियुक्त किया है।
