COVID: गुजरात में सामने आया XE वैरिएंट का पहला मामला, ये आखिर कितना खतरनाक है?
अहमदाबाद।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर खत्म होने के बाद अब कोरोनावायरस के नए वैरिएंट का खतरा मंडराने लगा है। इस वैरिएंट को Covid 19 XE नाम दिया गया है। अब तक दुनियाभर में इस पीड़ित होने वाले लोगों के 600 मामले दर्ज हो चुके हैं। चिंता की बात यह है कि, गुजरात में भी इस तरह का मामला सामने आ गया है।
XE variant of coronavirus गुजरात में कोरोनावायरस का नया वैरिएंट मिला एक उच्च पदस्थ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि, गुजरात में कोरोनावायरस के XE वैरिएंट से पीड़ित का पता चला है, और यह राज्य में पहला मामला है। उन्होंने कहा कि, यह वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट से ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन फिर भी यह चिंता बढ़ाने वाली बात है।
गुजरात में कोरोनावायरस का नए वैरिएंट मिलने पर अधिकारी ने कहा, "उक्त संक्रमित व्यक्ति के सैंपल गुजरात से एनसीडीसी को भेजे गए हैं, तभी इसकी पुष्टि होगी कि ये नया वैरिएंट है। लेकिन हम जो देख रहे हैं वो यह कि, मुंबई में दर्ज किए गए सैंपल से यह मैच कर रहा है।" इस हफ्ते, मुंबई के सिविल आॅफिसर्स ने फरवरी में पृथक किए गए एक सैंपल से एक्सई संस्करण के मामले की सूचना दी थी, लेकिन भारतीय सरस्कोव-2 जीनोम कंसोर्टियम (INSACOG), प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क जो ऐसे मामले को ट्रैक करता है, साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि, यही XE वैरिएंट हो सकता है। हालांकि, इस बारे में जांच जारी है।
