शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,25 लाख रुपए भी ठगे

इंदौर
 इंदौर (Indore) से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ खुद को टीवी एक्टर बताने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से लगातार 3 वर्ष तक दुष्कर्म किया। पीड़िता की उम्र 21 साल व हैदराबाद की रहने वाली बताई जा रही है, आरोपी युवक ने उसे इंदौर बुलाकर होटलों में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवती से 3 साल में 25 लाख रुपए ऐंठने के आरोप भी युवक पर लगे है। शादी से इनकार करने के बाद युवती ने उसके खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ समय पहले हुई थी। आरोपी नीरज पांडे सतना का रहने वाला है और मुंबई में प्रोडक्शन हाउस में काम करता था। जहां पीड़िता उसके फोटो और पोर्टफोलियो देखकर उससे शादी का मन बना बैठी थी। वह पीड़िता को मुंबई जब भी बुलाता था। उसे फ्लैट खरीदने के लिए रुपए मांगता था। उसने पीड़िता से कई बार शादी करने के लिए जेवर मंगाए जो 5 लाख कीमत के बताए जा रहे है। वह भी आरोपी ने बेच दिए।

आपको बता दें कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसे हैदराबाद से पहले मुंबई और फिर वहां से इंदौर बुला लिया। वह पीड़िता को झांसा देने के लिए इंदौर के जंजीर वाला चौराहा इलाके में एक प्रॉडक्शन हाउस में नौकरी लगने की बात कहने लगा। लेकिन पीड़िता शादी करना चाहती थी। इस कारण से वह भी इंदौर आ गई। कई दिनों तक इंदौर के होटलों में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। यहां भी जब नीरज ने शादी से इनकार किया तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में जाकर मामला दर्ज करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *