मंत्री सुश्री ठाकुर से पर्वतारोही मेघा परमार की भेंट

भोपाल

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार ने मंत्री निवास पर भेंट की। मंत्री सुश्री ठाकुर ने सुश्री मेघा का तिलक और पुष्पहार से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर भावी लक्ष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी। मंत्री सुश्री ठाकुर ने सुश्री मेघा द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में किये जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की। साथ ही प्रदेश के स्थानीय पर्यटन स्थल और संस्कृति का प्रचार करने का आग्रह किया।  मंत्री सुश्री ठाकुर ने सुश्री परमार के सामाजिक क्षेत्र के अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर सुश्री मेघा परमार प्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही है, जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। साथ ही सुश्री मेघा  किलिमंजारो (अफ्रीका), माउंट एलब्रूस (यूरोप) और माउंट कोशियासको (ऑस्ट्रेलिया) फतह कर चुकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *