उद्यमिता भवन की चौथी मंजिल पर भीषण आग

भोपाल

भोपाल में जेल पहाड़ी इलाके के पास उद्यमिता भवन की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग की सूचना लगते ही दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। खबरों के मुताबिक आग शुक्रवार की सुबह लगी। अब तक 15 से अधिक दमकलें मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग की भीषणता देखते हुए मंत्रालय से भी गाड़ियां बुलाई गई हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *