आंध्र प्रदेश में मुस्लिम कर्मचारियों की एक घंटे पहले छुट्टी

अमरावती
आंध्र प्रदेश सरकार ने सभी मुस्‍लिम कर्मचारियों के लिए रमजान को ध्‍यान में रखकर नया आदेश जारी किया है। आदेश के मुताब‍िक राज्‍य के सभी सरकारी कर्मचारी, श‍िक्षक और ठेका कर्मचारी जो इस्‍लाम को मानते हैं, उन्‍हें 3 अप्रैल से 2 मई त रमजान के महीने में ऑफिस के काम से एक घंटे पहले कार्यलाय या स्‍कूल छोड़ने की इजाजत होगी। ऐसा आदेश राज्‍य सरकार पे पहले भी जारी किया था। लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया था।

इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव डॉक्टर समीर शर्मा द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि सभी सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, ठेका कर्मचारी, जो इस्लाम मजहब को मानते हैं, उन्हें 3 अप्रैल से 2 मई तक रमजान के महीने के दौरान सभी कार्य दिवसों में शाम को एक घंटे पहले कार्यालय / स्कूल छोड़ने की अनुमति है।

इसके पहले दिल्ली जल बोर्ड ने अपने मुस्लिम कर्मचारियों के लिए रमजान के समय 2 घंटे की छुट्टी देने की घोषणा की थी। लेकिन फिर बाद में जल बोर्ड ने जल्द ही अपने फैसले में यू-टर्न ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *