सहवाग बड़ा पाव के चक्कर में बुरे फंसे, रोहित के फैंस ने लगा दी क्लास

नई दिल्ली
भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अपने मीम्स और हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच को लेकर किए ट्वीट से सहवाग बुरे फंस गए। दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट में पैट कमिंस की पारी की तारीफ की और इस दौरान उन्होंने इसमें वड़ा पाव का भी जिक्र किया था, जिससे मुंबई इंडियंस के फैंस काफी नाराज हो गए और उन्होंने सहवाग को भला बुरा कहना शुरू कर दिया।  सहवाग ने मुंबई के पसंदीदा स्नैक 'वड़ा पाव' का जिक्र किया और कहा कि यह (मैच) मुंबई के खिलाड़ियों से वड़ा पाव छीनने जैसा है। पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट करके लिखा, ''मुंह से निवाला छीन लिया, माफ करना वड़ा पाव छीन लिया। पैट कमिंस, क्लीन हिटिंग के सबसे शानदार प्रदर्शन में से एक।''

सहवाग के ट्वीट से विवाद खड़ा हो गया और रोहित शर्मा के फैंस ने सहवाग की जमकर आलोचना की। हालांकि कुछ घंटे बाद सहवाग ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के फैंस से शांत होने की अपील की। उन्होंने कहा कि वड़ा पाव का जिक्र मुंबई के लिए है और वह भारत के मौजूदा कप्तान की बल्लेबाजी के ज्यादातर लोगों से भी बड़े प्रशंसक हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "वड़ा पाव का संदर्भ मुंबई के लिए है, एक शहर जो वड़ा पाव के लिए जाना जाता है। रोहित के फैंस ठंडा लो, मैं आप में से अधिकांश लोगों की तुलना में उनकी बल्लेबाजी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *