भाभी ने अपने यारों के साथ मिलकर करवाया ननद का बलात्कार, फिर हरियाणा में बेचा

फिरोजपुर
पंजाब में फिरोजपुर जिले के ममदोट स्थित एक गांव की युवती की जिंदगी उसकी भाभी ने ही नरक बना दी। भाभी ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिल ननद का रेप करवाया। और, हरियाणा में बेच दिया। इस मामले में अब पुलिस ने भाभी समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने बताया कि, जिस युवती के साथ दुष्कर्म कर प्रताड़ित किया गया,वो ममदोट के अस्पताल में भर्ती है। उस पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी भाभी उनके घर आई हुई थी। भाभी ने कहा था कि, साथ चले तो नौकरी लगवा देगी। भरोसा करके वह 28 नवंबर 2021 को वह अपनी भाभी के साथ जलालाबाद की एक फैक्ट्री में पहुंची।

 भाभी के साथ एक शख्स मुख्तयार सिंह भी था। पीड़िता के मुताबिक, जलालाबाद में वे लोग उसको एक कमरे में ले गए और कुछ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद जब होश आया तो उसे पता चला कि कुलवंत सिंह और मुख्तियार सिंह नाम के लोगों ने हवस का शिकार का बनाया है। वह रोने लगी। चिल्लाने पर वे लोग उसे एक वाहन में फिरोजपुर ले गए और फिर वहां से हरियाणा ले गए। जहां उसको बेच दिया। किसी तरह फोन हाथ लगने पर पीड़िता ने अपने परिजनों को आप-बीती सुनाई। बलात्कार का आरोपी टिकटॉकर जेल से छूटा तो समर्थकों संग निकाला काफिला, फूल मालाओं से स्वागत, कार पर ली सेल्फीबलात्कार का आरोपी टिकटॉकर जेल से छूटा तो समर्थकों संग निकाला काफिला, फूल मालाओं से स्वागत, कार पर ली सेल्फी बलात्कार व प्रताड़ता से पीड़िता की हालत खराब हो गई थी। उसके माता-पिता 23 मार्च को किसी तरह उसे हरियाणा से छुड़वाकर लाए। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं पर, पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए। उसके बाद उसकी भाभी और कुलवंत सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी हजारा सिंह वाला तथा मुख्तियार सिंह पुत्र जोगा सिंह को नामजद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *