मुख्यमंत्री चौहान करेंगे गोबर धन प्लांट का भूमि-पूजन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 अप्रैल को शाम 6 बजे गोबर धन प्लांट का भूमि-पूजन, अमृत मिशन में निर्मित 6 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं जे.के. हॉस्पिटल के पास नव-निर्मित पुल का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम जे.के. हॉस्पिटल के पास डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में होगा।

नगर निगम भोपाल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में भोपाल शहर से निकलने वाले 400 टन गीले कचरे एवं गोबर से बायो सी.एन.जी. निर्माण के लिए प्लांट स्थापित किया जा रहा है। गोबर धन प्लांट से आस-पास के गाँवों को जोड़ा जायेगा, जिससे किसानों को जैविक खाद उपलब्ध हो सकेगी।

इस प्रोजेक्ट से निर्मित बायो सी.एन.जी. लगभग 250 सिटी बसों को मार्केट रेट से 5 रूपये कम पर मिलेगी। प्रतिवर्ष एक लाख 5 हजार टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आयेगी। प्लांट की स्थापना में अनुमानित खर्च 80 करोड़ रूपये आयेगा, जो कार्यरत एजेंसी द्वारा ही वहन किया जायेगा। नगर निगम को प्रतिवर्ष एक करोड़ 66 लाख रूपये की रायल्टी भी मिलेगी।

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

अमृत योजना में 223 करोड़ रूपये से निर्मित 6 सीवेज ट्रीटमेंट का लोकार्पण किया जायेगा। जमुनिया छीर, बंसल हॉस्पिटल के पीछे, नीलबड़, सनखेड़ी, मक्सी और प्रोफेसर कॉलोनी भोपाल में निर्मित ट्रीटमेंटट प्लांट का लोकार्पण भी होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *