सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर पूरा करें काम : मंत्री सिलावट

भोपाल

जल संसाधन मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज  केबिनेट बैठक के बाद मंत्रालय में स्थित जल संसाधन विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं को लेकर चर्चा भी की। सिलावट ने कर्मचारियों को विभागीय कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में स्वच्छता बनाये रखने और बिजली के दुरूपयोग को रोकने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि हमें विभागीय लक्ष्य को समय पर पूरा करना है। इसके लिए हमें मिशन बनाकर और एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। विभागीय कार्यालय में मंत्री सिलावट के आगमन से कर्मचारी खुश नजर आए। कर्मचारियों ने बताया कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि मंत्री स्वयं उनसे मिलने आए है।

मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसान हित में 2374 करोड़ रुपए की सिंचाई योजना को आज केबिनेट में स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि स्वीकृत योजना से मंदसौर जिले के 1 लाख 12 हजार हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी और 252 गाँव के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर मंत्री हरदीप सिंह डंग को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *