भोपाल में कूलर के करंट ने आंगनवाड़ी सहायिका की मौत

भोपाल

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में कूलर के करंट ने आंगनवाड़ी सहायिका कांता अहिरवार (29) की जान ले ली। चोपड़ाकला गांव में रहने वाली कांता 4 महीने के गर्भ से थीं। सोमवार शाम 4 बजे वह ड्यूटी से लौटीं और घर के बरामदे में कपड़े धोने लगीं। इसी बीच उन्होंने जैसे ही पास में रखे कूलर को छूआ, वे 5 फीट दूर जाकर गिरीं। घटना के बाद उनके पति तुमनलाल अहिरवार उन्हें हमीदिया अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका के घर पर मेटल बॉडी का कूलर है, जिसमें करंट आ रहा था। पति ने बताया कि इस बात की जानकारी कांता को भी थी, लेकिन इसके बाद भी जल्दबाजी में उनके साथ ये हादसा हो गया। भोपाल के नामी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के इलेक्ट्रीशियन धीरज कौल का कहना है कि हर तरह की बॉडी वाले कूलर में करंट आने का खतरा रहता है, हालांकि इसे टाला भी जा सकता है। उन्होंने इससे बचने के कुछ टिप्स बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *