कैसे हो पढ़ाई: लंबे समय से खाली पड़े हैं पद, हिंदी यूनिवर्सिटी में होगी भर्ती

भोपाल
अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्टाफ की काफी कमी बनी हुई है। इसके चलते विवि ने डेढ़ दर्जन विभागों में एक-एक असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति करने विज्ञापन जारी कर दिया है। उम्मीदवार नौ मई तक अपने बायोडाटा हिंदी विवि भेज सकते हैं।  हिंदी विवि ने 2018 में जारी किये गये विज्ञापन को निरस्त कर 2017 में तैयार किये गये विज्ञापन को अंग्रेजी अल्फावेट से जारी किया है। हालांकि रोस्टर को लागू करने के लिये विवि ने आपत्तियां मांगी थी, जिसमें करीब दो दर्जन आपत्तियां दर्ज हुई थीं। सभी आपत्तियों का निराकरण पूर्व न्यायाधीश से कराने के बाद रोस्टर तैयार कर 18 पदों पर भर्ती करने विज्ञापन जारी किया गया है।

ऐसे हुआ पदों का बंटवारा
अर्थशास्त्र, अभियांत्रिकी, इतिहास एवं प्राचीन भारतीय इतिहास, कृषि विज्ञान, गणित, पत्रकारिता एवं संचार, प्राणिशास्त्र, प्रबंधन एवं वाणिज्य, भौतिकी, भारतीय दर्शन एवं ज्ञान परंपरा, योग एवं मानव चेतना, राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन, रसायन, वनस्पति, विधि, समाज शास्त्र एवं समाज कार्य, संगणक और हिंदी भाष एवं अनुवाद।

147 पदों पर और होगी भर्ती
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई हिंदी विवि की साधारण परिषद में 147 शैक्षणिक पदों की स्वीकृति दी गई है। विवि ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद विवि अपने सभी विषयों पर 147 असिस्टेंट, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसरों की नियुक्ति की व्यवस्था जमाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *