लखनऊ विश्वविद्यालय : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के बीच बदला प्रश्न पत्र

लखनऊ

लखनऊ विश्वविद्यालय की जारी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं से पूर्व को-करिकुलम विषयों के प्रश्न पत्र में बड़ा बदलाव हुआ है। स्नातक छात्रों ने को-करिकुलम विषय के रूप में कम्युनिकेशन स्किल्स का चयन किया था लेकिन पढ़ाई फाइनेंस लिटरेसी बैंकिंग की करायी गई। जबकि परीक्षा चयनित विषय में होनी थी।

ऐसे में छात्र बिना पढ़े हुए विषय कम्युनिकेशन स्किल की परीक्षा को लेकर परेशान थे। जिसके बाद आपके अपने प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने 27 मार्च के अंक में विषय लिया अलग, पढ़ा अलग, परीक्षा का पता नहीं शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से लिखा। खबर का संज्ञान लेते हुए अर्थशास्त्रत्त् विभागाध्यक्ष डा. मनोज अग्रवाल ने परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर पढ़ाए गए विषय की परीक्षा कराने का अनुरोध किया। जिसके बाद इसी विषय की परीक्षा कराने की मुहर लगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. विद्यानन्द त्रिपाठी ने कहा कि अर्थशास्त्रत्त् विभाग से पत्र मिला है। विभाग में फाइनेंस लिटरेसी बैंकिंग विषय ही स्वीकृत था। जिसकी वजह से उसीकी परीक्षा करायी जाएगी। विभाग से समय ने जानकारी दे दी है इसलिए कोई समस्या नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *