नानपारा बाईपास पर 33 लाख की चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

 बहराइच

पुलिस ने बहराइच- रुपईडीहा हाईवे के नानपारा बाईपास के पास एक मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा। उसके पास से नेपाल से तस्करी कर लाई गई चरस बरामद किया है। जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 33 लाख आंकी गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह को सोमवार शाम सूचना मिली कि नेपाल से कोई तस्कर मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। यह जानकारी उन्होंने अफसरों को दी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ नानपारा डा. जंग बहादुर यादव के पर्यवेक्षण में राजा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अमित प्रकाश, सिपाही सुनील कुमार और शिशिर कुमार ने तस्कर की तलाश शुरू की। इसी दौरान बस से उतरे एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली। उसके पास से एक किलो 100 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 33 लाख आंकी गई है।

 एसएसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नानपारा कोतवाली के मोहल्ले कल्लन खां निवासी अकील उर्फ फंटू के रूप में हुई है। उसके विरुध्द मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *