रीवा में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी के मददगार के अवैध शॉपिंग कॉम्पलेक्स को तोड़ने की कार्यवाही

  रीवा

      रीवा में राजनिवास में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सीतारामदास ऊर्फ समर्थ त्रिपाठी को मदद पहुँचाने वाले संजय त्रिपाठी तथा उनके भांजे अंशुल त्रिपाठी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। प्रशासन द्वारा रविवार की सुबह 29 आपराधिक घटनाओं में लिप्त संजय त्रिपाठी के रेलवे स्टेशन मोड़ पर निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स को तोड़ने की कार्यवाही भी की जा रही है। मौके पर राजस्व, नगर निगम और पुलिस बल तैनात है। संजय त्रिपाठी के पुत्र आकाश त्रिपाठी के नाम पर दर्ज शॉपिंग कॉम्पलेक्स लगभग 29 फुट सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है। कॉम्पलेक्स के सरकारी जमीन पर बने क्षेत्र को तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। चिन्हित पूरा अवैध निर्माण हटाये जाने तक कार्यवाही जारी रहेगी।

      गत दिवस जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा आयुक्त नगर निगम द्वारा निमार्णाधीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निरीक्षण के बाद नगर निगम तथा राजस्व अमले द्वारा की गयी नाप में 29 फुट सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया था, जिसे हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *