महिला डाक्टर को ब्लैक मेलिंग कर 50 लाख मांगने वाले डाक्टर पर मामला दर्ज

चित्रकूट
 चित्रकूट मध्य प्रदेश के डॉक्टर अशोक दाते के खिलाफ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मामला दर्ज किया गया है। सिविल लाइन क्षेत्र में एक प्राइवेट क्लीनिक के संचालक डॉक्टर ने FIR दर्ज कराते हुए बताया है कि उनके ससुर के पास ब्लैक मेलिंग से संबंधित एक कोरियर आया है जिसमें उनकी पत्नी के फोटो वायरल करने की धमकी दी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद दोनों पक्षों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पता चला है कि महिला डॉक्टर सतना जिले के चित्रकूट में स्थित SNC कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। सन 2017 से लेकर 2020 तक महिला डॉक्टर चित्रकूट में रही। इसी दौरान उसकी डॉ अशोक दाते से दोस्ती हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद महिला डॉक्टर बिलासपुर वापस आ गई। उसके पिता ने एक डॉक्टर युवक के साथ उसकी शादी कर दी। शायद इसी बात से डॉक्टर अशोक गुस्सा हो गए हैं।

पुलिस रिपोर्ट में डॉक्टर महिला के पति ने बताया कि उनकी सास के पास डॉक्टर अशोक ने व्हाट्सएप पर मैसेज किया है। उसमें भी इसी प्रकार की बात की गई है। पुलिस सूत्रों को लगता है कि मामला प्यार में धोखा या फिर एक तरफा प्यार का भी हो सकता है। फिलहाल फरियादी परिवार की ओर से दिए गए सबूतों का परीक्षण किया जा रहा है।

डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी डॉक्टर पत्नी के नाम से उनके ससुर और सास के पास मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें उनसे 50 लाख रुपए की मांग की गई है। रुपए नहीं देने पर उनकी बेटी की न्यूड फोटो वायरल करने की चेतावनी दी गई है। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉ. अशोक दाते के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी डाक्टर की गिरफ़्तारी के लिय उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *