पहले साल एक लाख को मिलेगा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से रोजगार

भोपाल
प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को आत्त्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार की महती योजना मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की लांचिंग पांंच अप्रैल को होगी। पहले साल में इस योजना में एक लाख युवाओं को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य है।

इस नयी स्व-रोजगार योजना में प्रदेश के 12वीं पास एवं 18 से 40 आयु वर्ग के युवाओं को विर्निमाण गतिविधियों के लिये एक से 50 लाख तक तथा सेवा,व्यवसाय गतिविधियों हेतु एक लाख से 25 लाख तक की परियोजनाओं के लिये बैंकों से ऋण दिलाया जायेगा। मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के हितग्राहियों को शासन द्वारा वित्तीय सहायता के रूप में 3 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज अनुदान तथा बैंक ऋण गारंटी शुल्क अधिकतम 7 वर्षों के लिये दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 अप्रैल को दोपहर एक बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशलन कान्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का शुभारंभ करेंगे। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्ययम विभाग इस महत्वपूर्ण योजना को प्रारंभ कर रहा है। योजना का उद्देश्य शिक्षित युवाओं को स्वयं का उद्यम, स्व-रोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से कोलेटरल फ्री ऋण उपलब्ध कराना है। साथ ही ब्याज अनुदान सहायता से ऋण लागत कम कराकर परियोजना की व्यवहार्यता को बढ़ाना है ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक सूक्ष्म उद्यम स्थापित हो सकें।युवाओं की बेरोजगारी दूर हो और युवा नौकरी के विकल्प के रूप में स्व-रोजगार को अपनाने के लिए प्रोत्साहित हो इसके लिए ही यह महती योजना प्रारंभ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *