विदेश में तेजी से सोयाबीन, पामोलिन, बिनौला तेल की कीमतों में सुधार

नई दिल्ली

विदेशी बाजारों में तेजी से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सोयाबीन, पामोलिन और बिनौला तेल की कीमतों में सुधार देखा गया। बाजार सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात को शिकागो एक्सचेंज में दर्ज की गई 1.5 प्रतिशत की तेजी के चलते पामोलिन और सोयाबीन तेल की कीमतों में सुधार हुआ है।
     
उन्होंने बताया कि मंडी में सरसों की आवक बढ़ी है जिसकी वजह से सरसों दाने के भाव में नरमी दर्ज की गई है। मंडियों में सरसों की बोरियों की आवक शुक्रवार को पांच लाख बोरी से बढ़कर शनिवार को सात लाख बोरी हो गई। इसकी वजह से सरसों तेल की कीमतों में 25 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है। कारोबारियों के अनुसार मांग के कमजोर रहने से मूंगफली तेल की कीमतें में गिरावट देखी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *