आईपीएल अब 50% दर्शकों साथ,मैचों की टिकट बिक्री शुरू

नई दिल्ली
 आईपीएल के 15वें सीजन को लेकर देश भर के क्रिकेट प्रशंसकों में काफी अधिक उत्साह है। अब आईपीएल 2022 की टिकट बुकिंग पार्टनर बुक माय शो ने  अपने प्लेटफॉर्म पर दूसरे चरण के मैचों के लिए टिकटों के बिक्री की घोषणा की है। 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले से लेकर 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के मुकाबलों तक के लिए दर्शक अब टिकट बुक कर सकते हैं। आईपीएल मैचों के अगले चरण के लिए टिकटों की बिक्री लाइव है। बीसीसीआई ने स्टेडियम में दर्शकों की संख्या को 50% तक बढ़ाने की घोषणा की है, जिसे पहले 25 फीसदी तक सीमित कर दिया गया था। इससे इन मुकाबलों में अब ज्यादा संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहेंगे। इस सीजन के लिए सभी मैचों के लिए टिकटिंग पार्टनर होने के साथ-साथ बुक माय शो आईपीएल 2022 के लिए गेट एंट्री और दर्शकों के मैनेजमेंट को भी हैंडल कर रहा है। आईपीएल 2022 ने स्पष्ट रूप से बड़े प्रारूप वाले मैदानी खेल आयोजनों के लिए मोमेंटम सेट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *