पत्रकार, साहित्यकार परितोष चक्रवर्ती नहीं रहे

रायपुर
लेखक, कवि एवं पत्रकार परितोष चक्रवर्ती का शनिवार तड़के निधन हो गया। उनका विगत 5 मार्च से रायपुर के निजी हॉस्पिटल में केंसर का इलाज चल रहा था। आज सुबह 5.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे निज निवास-सी-401, अशोका रतन, खम्हारडीह, रायपुर से देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम के लिए ले जाया जाएगा।

परितोष चक्रवर्ती साहित्यकार होने के साथ ही लंबे समय तक कई पत्र पत्रिकाओं का संपादन किया। वे रविवार और दिनमान से जुड़े रहे। बाद में एसईसीएल में जनसमर्क विभाग में नौकरी की। नौकरी में आने के बाद भी पत्रकारिता से उनका जुड़ाव कम नहीं हुआ। यही वजह है कि नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर वे फिर पत्रकारिता में लौट गए। इवनिंग टाइम्स रायपुर संस्करण की शुरुआत में सलाहकार संपादक रहे । प्रथम अंक के लिए उन्होंने गांधीवादी नेता केयूर भूषण का साक्षात्कार लिया था जो प्रमुखता से छपा व चर्चित भी हुआ ।
दिल्ली से उन्होंने लोकायत पाक्षिक का संपादन शुरू किया। अस्पताल में भर्ती होने तक वे पत्र पत्रिकाओं में लिखते रहे। पिछले एक दशक से दिल्ली की मासिक पत्रिका नई सदी के संपादक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *