जबलपुर में दिन दहाड़े युवती का अपहरण,परिजनों के साथ भी की मारपीट

जबलपुर
 जबलपुर के नोदरा ब्रिज के पास  दोपहर दिन दहाड़े एक युवती का बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया, वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी एसपीएस बघेल सहित थाने की टीम पहुँची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई, इधर युवती के परिजनों का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की और उसे ले गए।

नोदरा ब्रिज के पास 20 साल की युवती रहती है दोपहर को बाइक में सवार 3 युवक अचानक ही उसके पास पहुँचते है और जबरन उसे उठा ले जाते है,परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपहरणकर्ताओं को रोकने की कोशिश की तो आरोपियो ने जमकर उनके साथ मारपीट की, युवती की माँ ने बताया कि कल नवरात्रि है तो इसलिए वो अपनी बेटी के साथ कुछ समान खरीदने आई थी जैसे ही युवती की माँ दुकान के अंदर जाती है तो बाइक में 3 लड़के आते है और मारपीट करते हुए युवती को अपने साथ लेकर फरार हो जाते है।

युवती की माँ ने बताया कि अपहरणकर्ता जब उसकी बेटी को ले जा रहे थे तो वो चीख पुकार कर रही थी उसकी आवाज सुनकर भी कोई आगे नही आया और न ही उसे बचाने की कोशिश की, इधर ओमती थाना पुलिस अब घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है, हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *