आंद्रे रसेल की चोट ने बढ़ाई केकेआर की मुश्किलें, पंजाब में होगी कगिसो रबाडा की एंट्री, देखें संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली
आईपीएल 2022 का 8वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाना है। केकेआर की टीम को जहां पिछले मुकाबले में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, वहीं पंजाब की टीम इसी टीम के खिलाफ 206 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करने का बाद यहां पहुंची है। आज के मुकाबले के लिए हरफनमौला आंद्रे रसेल ने जहां केकेआर की मुश्किलें बढ़ाई हुई है, वहीं पंजाब के लिए अच्छी खबर यह है कि कगिसो रबाडा अपना नियमित क्वारंटीन पूरा कर टीम के साथ जुड़ गए हैं और आज के मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन के लिए उपलब्ध होंगे।

बता दें, आंद्रे रसेल को आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगई थी। मैच के बाद टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने रसेल की चोट की पुष्टी की थी। न्यूजीलैंड ने इस पूर्व खिलाड़ी ने बताया था कि बाउंड्री पर डाइव लगाने के दौरान रसेल के कंधे में दर्द आ गया था जिस वजह से उन्होंने पूरे 4 ओवर गेंदबाजी भी नहीं की थी। अगर रसेल आज मैच से पहले ठीक नहीं हो पाते तो यह केकेआर के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। टूर्नामेंट की शुरुआत में वह इस बड़े खिलाड़ी को चोटिल होता नहीं देख सकती। अगर रसेल चोटिल होने की वजह से बाहर बैठते हैं तो मोहम्मद नबी उनकी जगह टीम में शामिल हो सकते हैं। नबी पावप्ले में गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम के लिए योगदान दे सकते हैं। मगर टीम में पहले ही दो स्पिनर है ऐसे में देखने वाली बात होगी कि केकेआर नबी को मौका देती है या फिर श्रीलंका के तेज गेंदबाज चमिका करुणारत्ने को।
 

कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित प्लेइंग XI): वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (c), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन (wk), आंद्रे रसेल/मोहम्मद नबी/चमिका करुणारत्ने, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

पंजाब किंग्स (संभावित प्लेइंग XI): शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (c), भानुका राजपक्षे (wk), लियाम लिविंगस्टोन, राज बावा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *