यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: राज्यरानी, जननायक समेत 26 ट्रेनें रद्द, 9 के रूट बदले

मुरादाबाद

यूपी रेल मंडल में रोजा-सीतापुर मार्ग पर डबल लाइन की तैयारी शुरू हो गई है। 3 अप्रैल से नैरी-सीतापुर के बीच शुरु होने वाले नॉन इंटरलाकिंग के लिए नौ दिनों का ब्लाक लिया गया है। मुख्य इंटरलाकिंग का काम नैरी में एक दिन और महौली, हेमपुर, सीतापुर में 9 से 11 अप्रैल के बीच चलेगा। इस काम के चलते राज्यरानी, मोरघ्वज, जननायक समेत 26 ट्रेनें रद्द रहेगी। जबकि कानपुर से सीतापुर सिटी ट्रेन आंशिक रुप से रद्द रहेगी। पर कामाख्या एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।

सीतापुर, मैकलगंज स्टेशनों को ट्रेनें नहीं जाएगी। डबलिंग के लिए होने वाले ब्लाक से रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि सीतापुर से नैरी के बीच मेगा ब्लाक में कुल 37 ट्रेनें प्रभावित होगी। 3 से 11 अप्रैल तक संचालन प्रभावित रहेगा। एनआई का काम पूरा होने पर सीआरएस भी मुआयना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *