एक दंपत्ती दो परिवार को संवारने का काम करती है – अनिला
बलरामपुर
शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 280 जोडा़े ने शामिल होकर अपने धर्म के अनुसार विवाह कर हमेशा के लिये विवाह के सूत्र में बंध गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया ने नव दंपत्ती को अपनी शुभाकामनाएं दीऔर उनका वैवाहिक जीवन सुखमय और समृद्ध हो इसका आर्शिवाद उन्होंने अन दंपत्ती को दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक दंपत्ती दो परिवार को संवारने का काम करती है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज काफी खुशी का दिन है जहां हम सभी 280 जोड़े के विवाह कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं एवं इनके विवाह के साक्षी बने आए हैं। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में सभी समाज के लोग जुड़े रहे हैं, जहां अनेकता में एकता देखने को मिल रहा है तथा प्रत्येक वर्ग के लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह की अनुदान राशि को 15000 बढ़ाकर 25000 एवं दिव्यांग दंपतियों हेतु अनुदान की राशि 25000 से बढ़ाकर 50000 कर दी गई है।
श्रीमती भेडिया हमारे प्रदेश में अधिकतर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार निवास करते हैं जिन्हें अपने बच्चों की पड़े होने पर शादी की चिंता सताती रहती थी, आज इस योजना से विभिन्न वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं उन्होंने नव दंपतियों से कहा कि आप लोग दो परिवारों को संवारने का काम करने वाले हैं उन्होंने नव दंपतियों से कहा कि आपको ससुराल में सास को अपनी मां की जैसे ही सम्मान और प्यार देना है पति पत्नी का रिश्ता एक अटूट रिश्ता है यदि आपस में कोई नोकझोंक होती है तो उसे प्यार एवं सामंजस्य से समाधान करें।
सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने सभी नव दंपतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शादी एक पवित्र रिश्ता है आप लोग एक दूसरे पर भरोसा कर खुशी वैवाहिक जीवन यापन करें उन्होंने इस योजना के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी संसदीय सचिव सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने भी शहीदों नव दंपतियों को साधुवाद दी एवं वैवाहिक जीवन को सफल बनाने की कामना की इस अवसर पर जिला पंचायत के स्वास्थ्य एवं महिला विकास कल्याण समिति की सभापति श्रीमती गीता सोना कलेक्टर कुंदन कुमार पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू वन मंडल अधिकारी विवेकानंद झा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर रामानुजगंज गौतम सिंह शंकरगढ़ प्रवेश पत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग प्रधान महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
