किसानों को लोन चुकाने की तारीख 15 अप्रैल हुई

भोपाल
मंत्रालय में  कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए लोन चुकाने की डेट बढ़ा दी गई है। लोन चुकाने की अवधि आज समाप्त हो रही थी, इसे बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है। इस बढ़ी हुई अवधि के दौरान लगने वाले ब्याज की राशि करीब 60 करोड़ रुपए भी राज्य सरकार भरेगी। बैठक में 158.6 करोड़ रुपए की लागत की सिमरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिली है। इसके तहत रीवा जिले के 86 गांव को लाभ मिलेगा। इससे 9 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी। इसके रखरखाव पर 1250 प्रति हेक्टेयर का खर्च संभावित है। इसके लिए 3670.19 करोड़ की मंजूरी कैबिनेट ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *