सातधार-मंगनार से 1 लाख के ईनामी सहित 2 नक्सली गिरफ्तार
दंतेवाड़ा
जिले में चलाये जा रहे संयुक्त नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत प्रात: मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ नक्सली सातधार-मंगनार के आसपास जंगल में अप्रिय घटना को अंजाम देने आये हंै, इसकी तस्दीक करने थाना बारसूर एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी रवाना हुई। सातधार एवं मंगनार रोड़ पर 2 नक्सलियों में एक लाख का ईनामी मन्नू उर्फ मोटू बारसा पिता सुदरू बारसा उम्र लगभग 24 वर्ष जाति माडि?ा निवासी झिल्ली थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर ग्राम झिल्ली डीएकेएमएस अध्यक्ष एवं सीताराम उर्फ सीतू ओयाम पिता लखमू ओयाम उन लगभग 20 वर्ष जाति माडि?ा निवासी झिल्ली हाल ग्राम मोडोनार डीएकेएमएस सदस्य गढ्ढा खोद रहे थे, जिन्हें पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनो नक्सलियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 2 नग 2-2 किलो वजनी टिफिन बम, वायर, बैटरी, सब्बल एवं कुल्हाडी बरामद किया गया। दोनो नक्सलियों पर आईडी लगाने और अनेको विरोध रैलियों में शामिल होने के आरोपी हैं।
