आईपीएल में हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खेल रहे 5 गिरफ्तार

नारायणपुर
 थाना नारायणपुर अंर्तगत बखरुपारा में रोहन तिवारी के मकान में आईपीएल क्रिकेट में पैसे लगाकर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खेल रहे सटोरियो के सबंध में मुखबिर की सूचना पर बखरूपारा रोहन तिवारी के घर में छापेमारी की कार्यवाही में 5 आरोपी रोहन तिवारी पिता जीतेन्द्र तिवारी, गोपाल कोर्राम पिता नडगू राम, विनय यादव पिता विजय यादव, हीरा लाल पात्र पिता केशव पात्र, गजेंद्र साहू पिता महेश राम साहू को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 13 नग एंड्राइड मोबाइल, 6 छोटा मोबाइल, 1 टीवी, डीटीएच, रिमोट, 6 चारजर, हेडफोन 6, रजिस्टर 6, पेन 3, पावर बैंक 2, लैपटॉप, की बोर्ड, माउस, 1 मोटर साइकिल, नगद रकम 3323 रुपए तथा 50 लाख के सट्टापट्टी जप्त कर जुआ एक्ट की धारा 4 (क) की कारवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *