छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की सामान्य सभा सम्पन्न

रायपुर
कोविड 19 के कारण विगत 2 वर्षों के इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की सामान्य सभा सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में शुरू हुई किंतु कोरम के अभाव में सामान्य सभा आधा घंटे के लिए स्थगित करने के उपरांत  परिषद के उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह की अध्यक्षता में शुरू की गयी। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन कर हुई।

महासचिव डॉ अशोक त्रिपाठी द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण बजट प्रस्ताव संयुक्त सचिव श्रीमती इंदिरा जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। बजट सहित सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया साथ ही कुछ वरिष्ठ सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये गये। इस अवसर पर परिषद द्वारा राज्य वीरता पुरस्कार पत्रिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन परिषद की सदस्य श्रीमती सुनीता चंसोरिया एवं आभार प्रदर्शन परिषद के कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र निगम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *