महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुनिया सहित कई नेता प्रदर्शन में हुए शामिल

रायपुर
कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे महंगाई मुक्त भारत अभिमान में छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम राजधानी के राजीव गांधी चौक नेताजी सुभाष स्टेडियम के पास आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके साथ ही कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने अपने घरों के सामने सिलेंडर रखकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कई स्थानों पर ढोल नगाड़े बजाकर भी विरोध दर्ज कराया गया।

पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस गुरुवार से केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरू कर रही है। खैरागढ़ रवाना होने से पहले हेलीपैड पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पांच राज्यों के चुनावों तक पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई। जैसे ही चुनाव खत्म हुए, सबके दाम में भारी वृद्धि हो रही है। बघेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत में कमी आई है, तो फिर महंगाई क्यों बढ़ रही है, यह बड़ा सवाल है।

इधर राजीव भवन में मीडिया से चर्चा में पुनिया ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ज्यादा लगा दी है, जिसकी वजह से दाम बढ़ रहे हैं। पिछले आठ साल में केंद्र सरकार ने सिर्फ पेट्रोलियम पदार्थों पर लगी एक्साइज ड्यूटी से 26 लाख करोड़ रुपये वसूल किए हैं। पुनिया ने आरोप लगाया कि सिर्फ मुनाफाखोरी की जा रही है। केंद्र सरकार अपना पेट भर रही है। जनता का कोई ध्यान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *