मंत्री डंग ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने बुधवार को मंदसौर जिले के सुवासरा के पास हुई सड़क दुर्घटना के घायलों को देखकर न केवल स्वयं मदद की, बल्कि उन्हें तुरंत उपचार के लिये समीपस्थ सुवासरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल मंदसौर में शिफ्ट कर दिया गया।

डंग जल जीवन मिशन के कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम टोकड़ा जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने जैसे ही बाइक सवारों को दुर्घटनाग्रस्त देखा, तो वाहन रोककर स्वयं घायलों को उठाकर अपने वाहन से अस्पताल भेजा। घायलों में रण सिंह को हेड इंज्युरी होने के कारण हालत गंभीर है। वहीं राघू सिंह, कालू सिंह, बद्री सिंह और गोपाल सिंह को फ्रेक्चर और छोटी चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *