रूस-यूक्रेन युद्ध से दुनिया को 60 हजार करोड़ डॉलर का नुकसान

नई दिल्ली।

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से दुनिया को 54,300 करोड़ डॉलर से लेकर 60 हजार करोड़ डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है। यूक्रेन के कीव स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (केएसई) ने ये दावा किया है। वहीं 24 फरवरी से शुरू हुए युद्ध से 24 मार्च तक यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को 6300 करोड़ डॉलर की क्षति हुई है। जंग के बीच यूक्रेन की मदद में भी वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से हजारों करोड़ों का नुकसान हुआ है।

रूस दावा करता रहा कि वो यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बना रहा है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो रूस की सेना ने यूक्रेन में सड़क से लेकर छोटे बच्चों तक के स्कूल को भी नहीं बख्शा है। रूस ने दो बंदरगाह, 44 धार्मिक भवन, 11 शॉपिंग मॉल और सात थर्मल और हाईड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट को तबाह कर हजारों करोड़ का नुकसान पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *