सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने नोडल अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण – एडीजी जी. जनार्दन

भोपाल

सुगम यातायात के लिये सड़कों को सुरक्षित बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये सड़क सुरक्षा से संबंधित नोडल एजेंसियों के अधिकारियों को मेनिट से समन्वय कर 5 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एडीजी पीटीआरआई जी. जनार्दन ने बताया है कि प्रशिक्षण 28 मार्च को प्रारंभ हो गया है, जो एक अप्रैल, 2022 तक जारी रहेगा।

एडीजी जनार्दन ने बताया कि मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (मेनिट) से समन्वय कर नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण सोमवार को निदेशक मेनिट डॉ. एन.एस. रघुवंशी और एडीजी विजय कटारिया की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। प्रो. विनय मोहन दास और प्रो. योगेश गर्ग ने नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये मेनिट के प्रो. राहुल तिवारी ने प्रशिक्षण कोर्स डिजाइन किया है। एडीजी जनार्दन ने बताया कि 29 मार्च से एक अप्रैल तक प्रशिक्षण के विभिन्न सत्र मेनिट में होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *