रीवा में हनुमान कथा शुरू होने से पहले महंत सीताराम दास पर दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग ने बताई आपबीती; केस दर्ज

रीवा

रीवा के सर्किट हाउस में सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। कथावाचक महंत सीताराम दास महाराज पर नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। स्थानीय सर्किट हाउस में महंत सीताराम ने अपने साथियों के सहयोग से युवती के साथ किया। दुष्कर्म पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई शिकायत घटना के बाद महंत हुए फरार पुलिस ने एक सहयोगी को  गिरफ्तार किया है। बता दें कि महंत एक अप्रैल से शुरू होने वाले हनुमान कथा में शामिल होने रीवा आए थे।

रीवा के सिरमौर चौराहे में एक अप्रैल से संकट मोचन हनुमान कथा होना है जिसमे ब्रह्मऋषि वेदांती जी महराज के साथ ही महंत सीताराम दास महाराज को शामिल होना था और कथा वाचन करना था। इस कार्यक्रम के बड़े-बड़े बैनर भी शहर में लगे हैं। लेकिन कथा शुरू होने से पहले ही उसमे संकट के बादल मंडराने लगे। भागवत कथा वाचन कार्यक्रम में शामिल होने आए महंत सीताराम दास महाराज पर एक नाबालिग लड़की ने उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है। इस घटना के बाद महंत फरार हो गए है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और बाबा के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी लोगो की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि सतना की रहने वाली लड़की का कुछ काम था जो नही हो पा रहा था उस काम को पूरा कराने का भरोसा दिलाते हुए महंत सीताराम से मिलवाने विनोद पांडेय नाम के युवक ने नाबालिग को रीवा बुलाया था। विनोद पुराना अपराधी है जिसके ऊपर कई मामले भी दर्ज है। लड़की ने जो शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई है उसके बारे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रीवा पहुंचने के बाद सोमवार की रात विनोद के दो साथी युवती को अपने साथ सर्किट हाउस ले जाते हैं। जहा पर उन्हें विनोद मिलता है उसके बाद वो उसको लेकर सर्किट हाउस के कमरा नंबर चार में ले जाते हैं। जहा पर महंत और उसका एक शागिर्द धीरेंद्र आता है और सभी मिलकर शराब पीते हैं। युवती को भी शराब पिलाने का प्रयास किया जाता है। लड़की के मना करने के बाद भी उसको जबरन शराब पिलाया जाता है। शराब के सेवन के बाद महंत और युवती को छोड़कर सभी बाहर चले जाते हैं और बाहर से दरवाजा बंद कर देते हैं। महंत लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है और जब लड़की चिल्लाती है तो उसका मुंह दबाकर उसे डरा धमकाया जाता है और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जाता है।
 

घटना के बाद महंत के कहने पर गाड़ी में बैठाकर कुछ लोग लड़की को उससे वापस छोड़ने ले जाते हैं लेकिन लड़की अपनी जान का खतरा देखते हुए गाड़ी का दरवाजा खोलकर उतर जाती है। जिसके बाद उसको समझाकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया जाता है। उसी दौरान वहां पर लड़की के पहचान के कुछ लोग वहां से निकलते हैं जिन्हें आवाज देकर वो बुलाती है। लड़की के मुताबिक उसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो जाते हैं। इसके बाद युवती अपने परिचितों के साथ थाने पहुंचती है और परिजनों के पहुंचने के बाद अपनी आपबीती बताती है।

पुलिस ने महंत सीताराम सहित इस दुष्कर्म की घटना में सहयोग करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जिस कमरे में यह घटना हुई वो विनोद पांडेय के नाम से बुक कराया गया था। बता दें कि महंत श्रीराम जानकी मंदिर बहराइच की गद्दी प्रमुख है। इसके अलावा कथा व्यास वशिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि वेदांती जी महराज श्रीधाम अयोध्या के भतीजे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *