मुख्यमंत्री चौहान ने केसिया और कदंब का पौधा लगाया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी पार्क में केसिया और कदंब का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ नेचर नेस्ट संस्था के डॉ. अनमोल बिहारिया तथा चित्रांशु सेन ने भी पौध-रोपण किया।

संस्था पिछले 10 वर्षों से जीव-जंतु और पौधों के लिए कार्य कर रही है। पर्यावरण-संरक्षण के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर लगभग एक हजार पौधे लगाए गए है। स्ट्रीट एनिमल के लिए भी सेंटर का संचालन संस्था द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सड़कों पर विचरण करने वाली गाय, कुत्ते आदि पशुओं की चिकित्सा, भोजन और आश्रय की व्यवस्था स्वयं के खर्च पर की जा रही हैं। प्रतिदिन लगभग सौ से अधिक कुत्तों के भोजन की व्यवस्था की जाती हैं। साथ ही संस्था के सदस्य विभिन्न बस्तियों में बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

आज लगाए गए केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग, आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है। कदंब, आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फूलों का विशेष महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में कदंब के सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *