तीन अफसरों को सीएस वेतनमान देने DPS कल
भोपाल
1991 बैच के तीन आईएएस अफसरों को मुख्य सचिव वेतनमान देने डीपीसी कल मंत्रालय में होगी। वहीं इस माह 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और एसीएस आईसीपी केशरी की सेवानिवृत्ति पर वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनोज गोविल को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। 91 बैच में तीन आईएएस अधिकारी है। इनमें वित्त विभाग के पीएस मनोज गोविल, वन विभाग के पीएस अशोक बर्णवाल और राजस्व मंडल के सदस्य मनु श्रीवास्तव शामिल है।
डीपीसी में इन तीनों अधिकारियों को मुख्य सचिव वेतनमान दिए जाने विचार किया जाएगा। डीपीसी के बाद ये सभी एसीएस के पद पर पदोन्नत होने के पात्र हो जाएंगे। जैसे-जैसे एसीएस के पद रिक्त होंगे इन्हें पदोन्नति मिलती जाएगी।
सबसे पहले नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईसीपी केशरी के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने पर वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनोज गोविल अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किए जाएंगे। वहीं अशोक बर्णवाल को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के सेवानिवृत्त होने तक पदोन्नति के लिए इंतजार करना होगा।
