मध्य प्रदेश में 5 लाख लोगों को मिलेगा घर, ‘गृह प्रवेशम’ में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

भोपाल

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत मंगलवार को 5.21 लाभार्थियों गृह प्रवेश करने का मौका मिलेगा। 'गृह प्रवेशम' नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। वह इस मौके पर एकत्र जनसमूह को संबोधित करेंगे।

मंगलवार को पीएमओ की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि प्रधानमंत्री मोदी के निरंतर प्रयास से संभव हो पाया है कि पांच लाख से ज्यादा लोगों को एक साथ पक्का घर उपलब्ध करवाया जाएगा जिसमें सभी मूलभूत आवश्यकता की चीजें उपलब्ध होंगी। इस मौके पर मध्य प्रदेश के इन नए घरों में पारंपरिक उत्सव का माहौल रहेगा। कहीं दीये जलाए जाएंगे तो कहीं रंगोली सजाई जाएगी।

पीएमओ की तरफ से कहा गया कि PMAY-G के तहत मध्य प्रदेश को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को भी घर बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा फ्लाई ऐश ईंटों के इस्तेमा का तरीका सिखाया जा रहा है और महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि गांव के भाईयों और बहनों के लिए नया सवेरा आने वाला है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 5.21 लोगों का गृह प्रवेशम होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *